Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: साली को बिना बताए लाने से नाराज़ युवकों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने कराया समझौता

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मिस्त्रीपाड़ा में घाटशिला से आए करीब एक दर्जन बाइक सवार युवकों ने एक घर पर धावा बोल दिया जिसे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस दौरान युवाओं ने जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता की. घटना से गुस्साए लोगों ने बिरसा चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया और आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया.

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार मिस्त्रीपाड़ा निवासी मंगलदीप दास शुक्रवार की सुबह घाटशिला अपने ससुराल से बिना किसी को बताए अपनी साली को अपने घर ले आया. इस पर ससुराल पक्ष ने आपत्ति जताई. मामले को लेकर नाराज़गी इस हद तक बढ़ी कि शुक्रवार को घाटशिला से करीब 15 युवक 6–7 बाइकों पर सवार होकर चाकुलिया पहुंचकर बिरसा चौक के पास स्थित मंगलदीप के घर पहुंचते ही आरोपितों ने दरवाजा खटखटाया बताया जा रहा है कि दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हुई, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने न सिर्फ मंगलदीप पर हमला किया, बल्कि घर में घुसकर तोड़फोड़ भी मचाई. इस घटना को लेकर पीड़िता पूर्णिमा दास ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रंजन दास, देवांजन दास, मनोरंजन दास, राजा दास और अमित दास समेत करीब 15 युवक उनके घर में घुसकर न केवल पुरुषों को पीटा, बल्कि महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

इस दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आपसी समझौते के बाद जिम्मेनामा लिखा कर मामले को रफा दफा कर दिया गया.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?