Advertisements
Spread the love

शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर रांची में श्रद्धांजलि सभा, उनके आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(रांची) । झारखंड आन्दोलनकारी सह झारखंड निर्माता स्वर्गीय शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, रांची, झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, विचारधारा और मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के मूल उद्देश्यों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “शहीद निर्मल महतो झारखंडी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे। उन्होंने जिस झारखंड का सपना देखा था, वह जल, जंगल और जमीन की रक्षा पर आधारित था। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को सिर्फ मंचों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने संघर्ष और कार्यों में उतारें। आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।”
कार्यक्रम में समिति के सचिव नन्हें कच्छप, उपाध्यक्ष चामू बेक, ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा सहित सक्रिय सदस्य सुरेश महतो, अमर कुमार महतो, शंकर तांती, संतोष राम, बासुदेव पटेल, मदन टोप्पो, पास्कल लकड़ा, थियोफिल सांगा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।