
ईद मिलादुन्नबी पर शांति बनाए रखने को मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका : ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार शाम मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। यह मार्च हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती, गंगाडीह और भेलाईडीह इलाके में निकाला गया। इस दौरान निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी संदीप भगत ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस बहुत ही खुशियों का त्योहार है। सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी मनाएं।
फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Related posts:

