
घाटशिला विधानसभा में झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान तेज़

रिपोर्ट — अभिजीत सेन
जमशेदपुर । घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान अब ज़ोर पकड़ चुका है। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारक एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
विधायक सरदार ने महातम, चतरडांगा और बड़ाजोड़ी पंचायत के पुरानापानी गाँव सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों से अपील की कि वे झामुमो के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ को और सशक्त बनाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है।
अपने संबोधन में संजीव सरदार ने कहा —
> “स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन जी ने अपने जीवन का हर क्षण जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित किया। उनके अधूरे कार्यों और सपनों को उनके सुपुत्र सोमेश चंद्र सोरेन आगे बढ़ाकर पूरा करेंगे। सोमेश चंद्र सोरेन में अपने पिता की तरह ही जनसेवा का वही जज़्बा और निष्ठा है।”

