Advertisements
Spread the love

टायो कॉलोनी में तांडव, सिर से लेकर गुप्तांग तक बेरहम वार, इलाके में दहशत

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया ।  सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या-02 में एक बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही पिता की दावली से बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक रामा नाथ दास (55) टीजीएस के कर्मी थे और हाल ही में ईएसएस लेकर सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुत्र मनसा दास ने पिता पर अचानक हमला किया और दावली से ताबड़तोड़ वार करता चला गया। हमला इतना निर्मम था कि पिता को बचने का कोई मौका तक नहीं मिला।
घटनास्थल का दृश्य खौफनाक बताया जा रहा है। आरोपी ने मृतक के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार प्रहार किए। यहां तक कि हमले में मृतक के गुप्तांग को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खून से लथपथ फ्लैट देखकर मौके पर पहुंचे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने कोई पछतावा नहीं दिखाया। वह पिता के शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ समीर कुमार सवैया मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका था। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि आरोपी पुत्र की पत्नी घरेलू विवाद के कारण अलग रहती है। पिता-पुत्र दोनों उसी फ्लैट में अकेले रहते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह खंगाली जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे टायो कॉलोनी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।