Advertisements
Spread the love

अनूप सिंहदेव स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग के भी खरसावां विधायक प्रतिनिधि बने…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। खरसावां विधायक दशरथ गागराई के स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव को शिक्षा विभाग का भी विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने इस संबंध में पत्र जारी कर अनूप सिंहदेव के शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को दी है। बेहतर कामों को देखते हुए दोहरी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अनूप सिंहदेव ने कहा है कि वे हर सप्ताह प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जाकर नि:शुल्क क्लास देंगे।

जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में और मजबूती प्रदान होगा। उन्होंने शिक्षा स्तर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की बात भी कही है। इस अवसर पर मुन्ना मोहंती, अमरेश महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।