Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसवां-(विकास कुमार) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बारदात बढ़ती जा रही वही आदित्यपुर पुलिस ने कई मालले पर कार्रवाई की है । वही चोरों का हौसला बुलंद है कि घर के सामने से पलक झपकते ही उडा ले जाते है ऐसा ही मामला रविवार को चोरों का तांडव देखने को मिला. जहां पान दुकान और चूना भट्ठा के समीप से एक के बाद दो मोटरसाइकिल की चोरी की घटना घटित हुई. वैसे पान दुकान चौक के समीप स्थानीय लोगों ने एक दुकान से लोहा चोरी करते एक युवक को धर दबोचा. जबकि एक अन्य युवक को बिना नम्बर प्लेट के संदिग्ध बाईक टाईगर मोबाईल के जवानों ने धर दबोचा. जिसे पूछताछ के लिए आदित्यपुर थाना ले जाया गया है.

Advertisements

उधर पान दुकान चौक से दबोचे गए युवक के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया, कि पिछले कई दिनों से आसपास में चोरी की घटनाओं में बढोत्तरी हो गई है. बताया जाता है, कि पान दुकान चौक से पिछले दिनों तीन- तीन मोटरसाइकिल गायब हुए हैं. वही स्थानीय लोगों ने बताया, कि आदित्यपुर थाना के पीएनटी नंबर पर बार-बार फोन किए जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ. उधर किसी ने मामले की जानकारी पीसीआर वैन संख्या 3 को दी. जिसमें मौजूद पदाधिकारी चितरंजन कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे, और स्थानीय लोगों द्वारा दबोचे गए युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ आदित्यपुर थाना ले गए. बताया जाता है, कि युवक जुगसलाई मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. हालांकि दोनों ही मामलों में एक- एक युवक मौके से भागने में सफल रहा. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

You missed