Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: आरएसएस का विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मना, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
    चाकुलिया: आरएसएस का विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मना, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

    Advertisements

    चाकुलिया: आरएसएस का विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मना, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रंकिणी मंदिर परिसर में विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत ध्वज पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघचालक लक्ष्मीनारायण दास, चाकुलिया खंड संघचालक सुभाष लोधा, सह विभाग शारीरिक प्रमुख भावेश पातर, जिला कार्यवाह मानिक बारिक, खंड कार्यवाह विवेकानंद लोधा तथा जिला धर्म जागरण प्रमुख मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे. समाजसेवी दिनेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर सह विभाग शारीरिक प्रमुख भवेश पातर ने बौद्धिक संबोधन दिया. उन्होंने विजयदशमी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी. वहीं, मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था.

    उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वर्ष 1925 में इसी अवसर पर नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी. संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, अनुशासन और समाज में एकता बनाए रखने के संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए. आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत बनाना ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का वातावरण बना रहा. अंत में विजयदशमी उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed