Spread the love

आज सुबह 6:00 बजे से इंटरस्टेट एंड इंट्रास्टेट बस परिवहन होगी पूर्णत: प्रतिबंधित।

सरायकेला (संजय मिश्रा) स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 3.0 को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में प्रवेश की 13 सीमाओं पर चेकनाका का निर्माण कराया गया है। जो रविवार की सुबह 6:00 बजे से प्रभावी होगा। आगामी 27 मई की प्रातः 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अरवा राजकमल ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिला अंतर्गत टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बस, ई-रिक्शा एवं रिक्शा के संचालन सहित किसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर रोक रहेगा। परंतु स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा। इसे लेकर सभी 13 चेकनाका पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का कोविड-19 जांच नियमानुसार करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक चेकनाका पर पर्याप्त मात्रा में हैंडवास,हैंड सेनीटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर, मास्क और ग्लब्स की व्यवस्था रहेगी।
बनाए गए चेक नाका:-

  1. टॉल ब्रिज आदित्यपुर- दंडाधिकारी लाल किशोर महतो, वीरेंद्र रविदास एवं नंद नंदन मंडल। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक भास्कर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद एवं सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार यादव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  2. चौका-कांड्रा मार्ग पर कांड्रा टॉल ब्रिज- दंडाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, अमित कुमार एवं आलोक कुमार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक किशोर मुंडा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  3. चाईबासा-सरायकेला बॉर्डर पर थोलको गांव के समीप- दंडाधिकारी अनूप कुमार तिग्गा, लोपो देवगम एवं अनिल कुमार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक बबलू कुमार माझी, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रभूषण प्रताप सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र उरांव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  4. सरायकेला-कांड्रा बॉर्डर पर चाडरी मोड़ के समीप- दंडाधिकारी गंगाधर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार उरांव एवं अनुराग आनंद। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक कमल मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक जावेद आलम खाँ एवं सहायक अवर निरीक्षक सकल हेंब्रम सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  5. आमदा पॉलिटेक्निक कॉलेज पेट्रोल पंप के समीप- दंडाधिकारी वचन लाल यादव, राजबल्लभ मिश्र एवं अश्विनी कुमार सरदार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक रामजनम शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक इमानुएल हाँसदा एवं सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित पांच सशस्त्र पुलिस बल एवं 5 लाठीधारी पुलिस बल।
  6. बुरुडीह मोड़ खरसावां- दंडाधिकारी विमल कुमार कारवां, सुशील बडिंग एवं अजीत गोप। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक राजू राणा, पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजू उरांव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  7. उड़ीसा राज्य बॉर्डर मूनीडीह चक्रधरपुर गांव के समीप- दंडाधिकारी सुनील कुमार केसरी, नरेंद्र कुमार हेंब्रम एवं प्रद्युम्न कुमार स्वांई। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रभास गोस्वामी सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  8. चाईबासा बॉर्डर कुजू पुलिया के पास- दंडाधिकारी सुरेंद्र सुंडी, हीरालाल हेंब्रम एवं देवेश श्रीवास्तव। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुणाल, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  9. मिलन चौक- दंडाधिकारी बद्रीनाथ सिंह मुंडा, मनुराज चतुर्वेदी एवं प्रवीण विंसेट बान्डो। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार टुडू एवं सहायक अवर निरीक्षक नारायण प्रसाद साह सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  10. नागासेरेंग बॉर्डर- दंडाधिकारी सुनील कुमार दास, संजय कुमार जोशी एवं प्रदीप कुमार। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार तृतीय, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक भोला कुमार सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  11. अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने- दंडाधिकारी अल्फोनसियुस मरांडी, पैकस टोप्पो एवं मनाये वारी। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक संदीप, सहायक अवर निरीक्षक बसंत उराँव एवं सहायक अवर निरीक्षक मनोज मुर्मू सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
  12. तिरूल्डीह थाना चौक के सामने- दंडाधिकारी संजय कुमार महतो, डॉ प्रताप कुमार मांझी एवं धनीराम महतो। पुलिस पदाधिकारी कनीय पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिंज एवं सहायक अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद सहित 10 सशस्त्र पुलिस बल।
  13. नीमडीह थाना के सामने- दंडाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, डॉ राजेंद्र कुमार एवं संजय मुंडा। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक निरंजन हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक महावीर उरांव एवं पुलिस अवर निरीक्षक पंक्रासियुस खाखा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।
अरवा राजकमल (उपायुक्त सरायकेला खरसवाॅ)
Advertisements

You missed