Advertisements
Spread the love

सरायकेला/ चांडिल – सरायकेला- खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग स्थित एनएच 33 पर रांची से जमशेदपुर जा रहे कार ने मवेशी को जोरदार धक्का मार दिया जिससे मवेशी( गाय) की मौके पर ही मौत हो गई जबकी कार में सवार दोनों युवक विक्की शर्मा और अर्जुन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों युवक कार में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनो घायल युवक जमशेदपुर स्थित जुगसलाई के रहने वाले बताये जा रहे है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।दुर्घटना में कार का परखच्चे उड़ गया। ग्रामीणों ने बताया की कार की काफी रफ्तार थी। घटना की सूचना मिलने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी और बजरंग दल नेता नयन सिंह घटना स्थल पहुंचे तथा दोनो घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां उसे प्राथमिक उपचार कर उसे एमजीएम भेज दिया जहां उसकी स्थिती अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। इधर, प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मवेशी को दफना दिया। इस मौके पर आकाश महतो एवं नयन सिंह मौजूद थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…