Spread the love

Jamshedpur/Potka—
पोटका प्रखंड स्थित डोमजुड़ी पंचायत के राजदोहा गांव की भूमिज टोला निवासी असहाय विधवा अष्टमी कंसारी की बड़ी बेटी पूर्णिमा कंसारी की मृत्यु बीते दिनों बज्रपात से हुई थी – सूचना पाकर जिप सदस्या प्रतिमा रानी मंडल पोटका – 11, पूर्वी सिंहभूम के निवेदन पर पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल शोक संतप्त परिवार के समक्ष उपस्थित होकर अपने स्तर से हर मुमकिन सहयोग देने की भरोसा दिये जाने की बिच जँहा कुछ दिन पूर्व उन्हें नई राशन कार्ड उपलब्ध करवा दिया गया है वंही आज मृतक पूर्णिमा कंसारी की मृत्यु प्रमाणपत्र भी प्राप्त करवाया गया। आज पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल स्वयं उनके घर पंहुच कर अष्टमी कंसारी के हाथों उनकी पुत्री पूर्णिमा कंसारी की मृत्यु प्रमाणपत्र देते हुये उन्हें ये आश्वस्थ भी किये की बज्रपात के कारण नाबालिग की अकाल मृत्यु के निमित्त सरकार द्वारा निर्धारित जो भी मुआवजा प्राप्त होगा उसे दिलवाने के लिये जिलापार्षद प्रतिमा रानी मंडल के स्तर से पूर्ण सहयोग किया जायेगा।आज श्री मंडल के साथ समाज सेवि मुनी राम बास्के बुद्देश्वर कंसारी आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed