Spread the love

साहिबगंज (रणविजय गुप्ता) उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट एवं मेसो अस्पताल केंदुआ पतना का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन अरविंद कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में भी 30 कोविड मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी।इस क्रम में उन्होंने बताया कि यहां 10 बेड का आईसीयू भी बनाया जाएगा।जिसमें पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां अतिरिक्त जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने मेसो अस्पताल केंदुआ पतना का भी निरीक्षण किया। कोरोना महामारी के मद्देनजर 50 बेड पर पाइपलाइन के ज़रिये ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण तीसरी लहर से बच्चों को प्रभावित होने की आशंका है।इसलिए मेसो अस्पताल का जायजा लेकर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जिला प्रशासन कार्यरत है। यहां 50 बेड पर पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सुविधा होने से आसपास के प्रखंड तथा पंचायतों के मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही कोरोना के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक उपकरण भी इंस्टॉल किए जाएंगे।अस्पताल में अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की जाएगी।

Advertisements

उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि बाहर से जो प्रवासी मजदूर जिला में आ रहे हैं ,उनकी टेस्टिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तत्काल कोविड-19 हॉस्पिटल में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे प्रवासी मजदूर जिनका टेस्ट नेगेटिव आ रहा है ,उन्हें होम आइसोलेशन तथा जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है, उन्हें आइसोलेशन केंद्रों में रखा जा रहा है।
गांव में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वह घर घर जाकर लोगों की पल्स एवं टेंपरेचर जांच कर रही हैं।जिससे बीमार मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल सुविधा दी जा सके।उन्होंने बताया कि जिला में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण भी प्रारंभ हो चुका है। इसकी गति काफी अच्छी है। इससे 45 से 60 साल की आयु के ऊपर के लोग भी प्रेरित होंगे एवं टीकाकरण के लिए सामने आएंगे।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरहेट पंकज मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा,अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतना सुमन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरवा समीर अल्फ्रेड मुर्मू,एमओआईसी पतना,थाना प्रभारी रंगा, बरहरवा एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements

You missed