Spread the love

सरायकेला। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला प्रखंड पश्चिमी भाग कमेटी का विस्तार किया गया। इसे लेकर भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष तारकनाथ महतो की अध्यक्षता में कोविड गाइडलाइन के तहत आवश्यक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से विस्तार की गई कमेटी की घोषणा करते हुए भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि अरुण गोप एवं जगन्नाथ महतो को प्रखंड उपाध्यक्ष, मोहन जामुदा एवं जितेन बेसरा को महामंत्री, सुनील महतो, राजू महाली एवं जगन्नाथ महतो को मंत्री, धर्मेंद्र महतो को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र गोप को मीडिया प्रभारी, जय शंकर महतो को सोशल मीडिया प्रभारी एवं जगबंधु दास को आईटी सेल प्रभारी के साथ-साथ 17 को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रहित में, पार्टी हित में और जनहित में पार्टी के संस्कारों के साथ समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

Advertisements

You missed