
साहिबगंज (रणविजय गप्ता) साहिबगंज जिला के बड़हरवा थाना क्षेत्र स्थित बड़हरवा-फरक्का एन एच 80 पथ पर रामनगर गांव के निकट शुक्रवार की रात्री में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के घोडायपाडा गांव निवासी वासीफ सेख अपने अन्य दो साथी के साथ मोटरसाइकिल से रामनगर किसी रिस्तेदार के घर आया था। जो मध्य रात्री में वापस घर जा रहा था।इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।जिससे वासीफ सेख की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि जागीर सेख(25), ओर समाऊल सेख(22) गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायल को ईलाज के लिए भेजा गया।घटना की जानकारी मिलने पर बड़हरवा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लि ओर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के मौसा नासिर खान के लिखित शिकायत पर कांड संख्या-71/21 दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
