BySanjay Mishra

Dec 13, 2021
Spread the love

मंत्री चम्पाई सोरेन की पहल से सरायकेला जिला को मिली बड़ी सौगात…..

(80 करोड़ की लागत से आदित्यपुर भाया हाता चाईबासा मुख्य मार्ग हेंसल तक होगा चौड़ीकरण)

सरायकेला : हेमंत सरकार के कुल 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं इन 2 वर्षों में जहां कोरोना महामारी ने झारखंड को अपनी चपेट में रखा था। वहीं झामुमो की हेमंत सरकार ने अपनी स्वलीनता, धैर्य ,एवं बुद्धिमत्ता के बल पर कोरोना जैसी महामारी से झारखंड वासियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य किया है, इसका साक्षी झारखंडवासी स्वयं है।
वहीं अब 2 वर्ष पूरा होने के बाद सरकार गंभीरता से क्षेत्र के विकास में अग्रसर हो चुकी है। इसका उदाहरण कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला जिलेवासियों को हेमंत सरकार ने एक बहुत बड़ी सौगात दे दी है। जो पिछले कई वर्षों से कई सरकारों में संभव नहीं हो पाया था। अब वह झारखंड की हेमंत सरकार ने संभव होता दिखाई पड़ रहा है। और विकास के कार्य मे झारखंड सरकार के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक माननीय चम्पाई सोरेन ने अहम भूमिका निभाई है। बात कर रहे हैं सरायकेला जिले के शहरी औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर से राजनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र तक जहां कुल 23 पंचायतों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास अब सही साबित हो रहा है।
जिसमे मंत्री चम्पाई सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कई वर्षों से राजनगर प्रखंड के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग हेंसल से एदल होते हुए अन्य पांच पंचायत में सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर अवस्था में पड़ी थी। वहीं ग्रामीणों की आश और उनके भरोसे को मंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रथमिकता  के आधार पर लेते हुए बीते कुछ दिन पहले हुए बजट में इसकी मांग रखी।और जिसकी स्वीकृति झारखंड सरकार ने दे दी। वहीं अब 80 करोड़ की लागत से जिले के औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर कांड्रा भाया ईटागढ़ ,डूडरा भाया (महुलडीह-बोतरबेड़ा-तुमुंग-एदल) भाया हेंसल (हाता चाईबासा) मुख्य मार्ग तक जोड़ने एवं चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित हो गया है। जो बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही लगभग 23 पंचायत के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन का आभिर प्रकट कर रहे है।
Advertisements

You missed