BySanjay Mishra

Dec 13, 2021
Advertisements
Spread the love

नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड स्क्वायड की जूनियर बालक टीम को

आठवां और बालिका टीम को सातवां स्थान प्राप्त हुआ…….

सरायकेला। इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के तत्वाधान बीते 10 से 12 दिसंबर तक हुए नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड स्क्वायड के जूनियर बालक वर्ग को आठवां स्थान और बालिका वर्ग को सातवां स्थान हासिल हुआ। झारखंड स्क्वायड टीम में शामिल जिले के खिलाड़ियों का जिला पहुंचने पर सरायकेला खरसावां डिस्ट्रिक्ट रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव गणेश सी कालिंदी ने बताया कि झारखंड स्क्वायड जूनियर टीम में जिले के 6 खिलाड़ी राहुल भूमिज, विवेक दास, कृष्णा सरदार, पालो पूर्ति, निशा मुंडा एवं सुनाय मुंडा ने शामिल रहकर उम्दा प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। टीम के जिला वापसी पर एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष पारसनाथ पथाल ने सीधी रेलवे स्टेशन पर सभी छह खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद जिला एसोसिएशन द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय, सह सचिव दिवाकर सोरेन, जीतू खलखो सहित अन्य सदस्य संगीता कालिंदी एवं सुकमति बोदरा द्वारा टीम को बधाई दी गई।

You missed