Advertisements
Spread the love

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए 10769 परीक्षार्थी; डीईओ ने तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण…

सरायकेला: संजय मिश्रा  : झारखंड अधिविद् परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित की जा रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के तहत शुक्रवार को मैट्रिक की संस्कृत की परीक्षा में जिले में कुल 8386 में से 8296 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की होम साइंस, केमिस्ट्री, एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा में 2560 परीक्षार्थियों में 2473 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। और 87 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

Advertisements

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कुकड़ु प्रखंड के परीक्षा केंद्र मध्य विद्यालय तिरुलडीह एवं गवर्नमेंट प्लस टू उच्च विद्यालय तिरुलडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुदा कन्या का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन जारी पाया गया। सोमवार को आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कहीं से किसी तरह के कदाचार की सूचना नहीं है।

You missed