Spread the love

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भादुडीह, हुमिद, बिहार स्पंज, काटिया व बड़ालाखा स्थित भगवान बिसरा मुंडा के प्रतिमा पर बुधवार को अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा के 121 वां शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के समर्थको के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सविता महतो ने अंग्रेजो के खिलाफ की गई संघर्ष में मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए जान निछवर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श और दिखाये गये मार्ग पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। बिरसा हम सबो के लिए हमेशा प्रेरणा का श्रोत बनके रहंगे।वही झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा को हुल जोहार आदि का नारा लगाया। इस अवसर पर जिप सदस्य ओमप्रकाश लायक, झामुमो केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, काबलू महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, झामुमो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्बम, झामुमो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, युवा मोर्चा प्रवक्ता जगदीश सरदार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष महावीर हांसदा, सुभाष दास आदि उपस्थिति थे।

Advertisements

You missed