Advertisements
Spread the love

क्रॉस लिमिटेड कंपनी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में 160 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित हुआ। इस शिविर का शुभारंभ कंपनी के डायरेक्टर कुणाल राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्रॉस कंपनी के कर्मचारियों ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए। दिनभर चले इस शिविर में 160 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए।

क्रॉस लिमिटेड कंपनी के जीएम (एचआर) रमाकांत गिरी ने बताया कि पिछले साल से रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई है। इससे पूर्व पीएम केयर फंड के जरिये सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया जाता था। इसके तहत चांडिल अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य जरूरी उपकरण मुहैया कराए गए हैं। मगर अब प्रबंधन ने सीधे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की योजना बनाई है और उसी के तहत यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रक्तदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह दान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। दुर्घटना, ऑपरेशन या गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगी के लिए रक्त ही जीवन का सहारा बनता है। स्वास्थ्य बेहतर रहे इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान महादान है।इस रक्त दान शिविर में सेक्रेटरी देबोलीना, जीएम (क्वालिटी एश्योरेंस) पवन मेहर, एचआर मैनेजर राजेश प्रधान, मैनेजर एडमिन बलराम कुमार, असिस्टेंट मैनेजर रिभु राय, श्रीकांत कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, आतिर, सुमित्रा, अमित, पीयूष कुमार प्रमुख रहे। शिविर के सफल संचालन में वीभीडीए की ओर से सुनील मुखर्जी, कमल कुमार और उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।