Advertisements

स्कूल नहीं आएंगे बच्चे, विद्यालयों में रोस्टर बनाकर होगा कार्यों का संपादन……
सरायकेला। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 50% शिक्षक उपस्थिति का रोस्टर बनाकर कार्यों का संपादन किया जाएगा। झारखंड सरकार के द्वारा कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर लगाई गई मिनी लॉकडाउन के मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया है कि आगामी 15 जनवरी तक विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा। पठन-पाठन का कार्य पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षा माध्यम से किया जाएगा एवं सभी शिक्षकों का 50% उपस्थिति रोस्टर बनाकर कार्यों का संपादन किया जाना है। प्रधानाध्यापक के लिए प्रतिदिन विद्यालयों में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
Related posts:
सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित हुई बैठक; प्र...
सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग; समस्याओं पर जाँचोपरान्त समाध...
सरायकेला:सफलता की कहानी: जीरा मछली के उत्पादन में चांडिल की राधिका महतो लिख रही सफलता की कहानी...

