Advertisements
Spread the love

जहां संगठन है वहां भगवान हैं– प्रमोद सिंह।

सरायकेला। मंगलवार को रांची भाग अंचल सरायकेला के सरायकेला, खरसावां, दुगनी और सीनी संचों का राम बाबा आश्रम दुगनी में चल रहे सामूहिक 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन भाग के नव घोषित उपाध्यक्ष एवं संघ के प्रांत स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता रह चुके प्रकाश मेहता की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। साथ ही 5 से 9 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य वृक्ष पूजन एवं वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत आश्रम के आम वृक्ष पर सामूहिक रूप से पंडित मोहित नायक द्वारा मंत्रोच्चारण कर वृक्ष पूजन किया गया। समापन समारोह में आचार्यों को संकल्प कराते हुए भाग समिति अध्यक्ष प्रमोद सिंह बोले कि जहां संगठन हैं वहां भगवान है।

Advertisements

 

अर्थात संगठन में शक्ति है ,संघे शक्ति कलियुगे, ऐसे प्रेरणादाई वाक्यों से संबोधित करते हुए बोले कि देश के लिए मरना नहीं देश के लिए जीना है । हम सबको मैं और मेरा परिवार के लिए नहीं बल्कि हम और हमारा समाज के लिए , देश और पर्यावरण के लिए जीने की बात कही। डॉ मनोज कुमार, सरायकेला संच समिति के अध्यक्ष ललित चौधरी ने भी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बोले कि हम सभी को एकजुट होकर जमीनी स्तर के कार्य को मजबूत बनाएंगे और अपने एकल विद्यालय को एक शक्ति केंद्र बनाएंगे। इस अवसर पर प्रकाश मेहता-भाग उपाध्यक्ष , सरोज सेक्ससरिया- सरायकेला अंचल महिला समिति संरक्षक और हिमांशु दुबे-अंचल गौ सेवा प्रमुख का घोषणा भाग समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। सभी आचार्य एवं कार्यकर्ताओं को अंचल महिला समिति द्वारा सुंदर कलम देकर सम्मानित किया। मौके पर अंचल महिला समिति अध्यक्ष सुनीता सेक्सरिया,
सचिव कांता अग्रवाल, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजयलाल, कर्ण महतो, पंकज गौड़, रबीन्द महतो, प्रफुल्ल महतो, डमरूधर कुम्भकार,
छीता हांसदा आदि उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर