Advertisements
Spread the love

सड़क सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर डीएसई ने प्रधानों को जारी किया निर्देश…

सरायकेला (संजय मिश्रा) । आए दिनों सड़कों पर घट रही सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम सभी कोटि के निजी विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक में जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों को सड़क सुरक्षा के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी निजी विद्यालय सुनिश्चित करेंगे कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के आने जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों बस, मिनी बस, मैजिक, टेंपो, ई-रिक्शा आदि में क्षमता से अधिक बच्चों को ना लिया जाए।

विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता आवश्यक रूप से आयोजित किया जाए। तथा स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के प्रयोग की स्थिति में किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना या दुर्घटना होने की जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा