Advertisements
Spread the love

बड़ा चिरू पंचायत में आंधी से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

खूंटपानी प्रखंड के बड़ाचिरू पंचायत में बीते बुधवार शाम को आई आंधी-तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. गुरुवार को सूचना मिलने पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू खुंटा गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार के नुकसान की जानकारी लिए.

खुंटा गांव में सिंकन्दर बानरा के घर आंधी तूफान से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वही सतीश बानरा, सुनीता बानरा के घर भी आंधी तूफान से खपरैल घर को नुकसान हो गया. खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही. वही आपदा विभाग से मुआवाज़ा दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू,पंचायत समिति सदस्या समुली कुई मौजूद रहे.

You missed