झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने बैठक कर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन की बनाई रणनीति…
सरायकेला – संजय मिश्रा । झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर आगामी 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अमर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की बैठक की गई।
जिसमें रिपुन खाड़ांगा, गणेश महतो, कुना सामल, भीष्म सिंह मुंडा, मंजू कुमारी, प्रमानंद महतो, डेविड नंदा, दीपक महतो, मंगल लोहार एवं राज किशोर प्रधान की प्रमुख उपस्थिति में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में जिले से आगामी 4 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया गया।