Spread the love

सरायकेला : सरायकेला अंचल अंतर्गत दुगनी पंचायत के मौजा जामवहाल की ममता देवी मुखिया, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। ममता देवी ने अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वह सरायकेला टाटा मार्ग के किनारे मौजा जामवहाल मैं अपने पति छोटू महतो के साथ सरकारी जमीन खाता नंबर 106 प्लॉट नंबर 398 एवं 399 रकबा 20 डिसमिल जमीन पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे।

Advertisements
Advertisements

 

इस बीच रोजगार की तलाश में परिवार बाहर गया। इस दौरान ममता देवी के देवर विष्णु महतो ने उसके मकान पर अपना कब्जा कर लिया है। ममता देवी जब वापस गांव मैं आकर अपने घर में रहने लगी तो उसके देवर विष्णु महतो ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। उन्होंने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उनके साथ आए मुखिया दुर्गा हाईबुरु व ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंहदेव समेत सभी ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि ममता देवी जो कह रही है वह सही है। जमीन उसके पति के नाम पर बंदोबस्ती हो गई है और वह मकान बनाकर सपरिवार रह रही थी। रोजगार की तलाश में जब ममता देवी बाहर गई थी कि इस बीच उसके देवर विष्णु महतो ने मकान पर कब्जा कर लिया है। अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूरी बातों की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि ममता देवी को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने मामले की जांच कर ममता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Advertisements

You missed