
दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए अनगड़ा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना
Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा(रांची) । अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शनिवार को गोन्दलीपोखर स्थित राजधानी होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रस्तावित विशाल महारैली में शामिल होंगे।
दिल्ली में आयोजित इस महारैली में भाग लेने के लिए खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अनगड़ा, ओरमांझी, नामकुम एवं धुर्वा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बसों के माध्यम से रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर अनगड़ा प्रखंड से एतवा उरांव, राजेन्द्र मुंडा, दीपा उरांव, रेजाक अंसारी, अजय उरांव, योगेन्द्र बेदिया, आशीष मुंडा, सचिन नायक, विश्राम महतो, संजय नायक, अजय करमाली, सरिता देवी, रेणु देवी, संगीता कैथा, शहनाज खातून, उमा देवी, यूनूस अंसारी, फारूक खान, जोन तिग्गा, बिहारी मुंडा, संतोष कच्छप, संदीप गाड़ी, किशोर मुंडा, रोहित नायक, बालेश्वर बेदिया, दशरथ पाहन, प्रेम उरांव एवं मॉबिन अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
