Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सोनाहारा गांव में उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सोनाहारा गांव में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की.

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और पक्की नाली निर्माण जैसी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। ग्रामीणों ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की.

उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना. उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव की सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी.

You missed