Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो ने मनोरंजन महतो को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा

 

 

चांडिल: कुकड़ू प्रखंड के छोटा लापांग निवासी स्वर्गीय मनोरंजन महतो के त्रयोदशाह कर्म में गुरुवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मनोरंजन महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मनोरंजन महतो का असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने कुकड़ू के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल ओझा को निर्देश दिया कि न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजीव (काबलू) महतो, इंद्रजीत महतो, प्रखंड सचिव युधिष्ठिर माझी, सूर्यकांत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, अमर महतो, संजीव सरदार, सालबो सिंह सरदार, प्रकाश महतो, जगन्नाथ महतो, अजय सिंह मानकी, धीरज महतो, गोपाल गोप समेत अन्य लोग उपस्थित थे

You missed