Advertisements
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन 11 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी को लेकर बैठक करते हुए बाल भोज का किया गया आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा के संस्थापक प्रमुख जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल द्वारा आगामी 11 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन समारोहपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की अध्यक्षता में कोलाबीरा स्थित भाजपा कार्यालय में की गई।

इस मौके पर भूषण मुर्मू, शिवराम बास्के, खोगेन महतो, अर्जुन मुर्मू, लाल सिंह लोहार, हरि नायक, भागरथी मंडल, पागा सरदार एवं विनोद मंडल की प्रमुख उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही बाबूलाल मरांडी के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए नन्हे मुन्ने बालकों को बाल भोज कराया गया।

You missed