Advertisements
Spread the love

डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बैठक सह मेला का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला उप डाकघर के तत्वावधान डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बैठक सह मेला का आयोजन किया गया। सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित उक्त डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए सरायकेला उप डाकघर के डाक निरीक्षक मनोज राम ने उपस्थित लोगों और उपभोक्ताओं को डाक विभाग द्वारा संचालित सभी सेवाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीण जन लोगों के शंकाओं का समाधान करते हुए विभाग की सभी योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे नुवागांव पंचायत के मुखिया सुबोध चंद्र बोदरा ने कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाएं और सेवाएं विशेष रूप से ग्रामीण जनों के लिए सुलभ और लाभकारी है।

इस अवसर पर अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में सरायकेला उप डाकघर की ओर से मेला का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्टॉल लगाकर लोगों को डाकघर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

You missed