Advertisements
Spread the love

नीमडीह के लाकड़ी गांव में पुआल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चाण्डिल । चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के लाकड़ी गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जमशेद टुडू के घर के बगल में रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा पुआल जलकर राख हो गया।
आग लगते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों शंकर सिंह, अनिल कुमार टुडू, उमेश चंद्र टुडू, बिक्रम सिंह, पुनु टुडू, मदन मांझी, सहराई सिंह, देवेन मांझी और बाबूजन मांझी सहित कई लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।
घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा तत्काल अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद सीओ के निर्देश पर आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन वाहन को भेजा गया।
हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You missed