Advertisements
Spread the love

दुमका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आईएएस विनय चौबे के करीबी नवीन पटवारी के घर छापेमारी

Advertisements

दुमका ब्यूरो  – मौसम गुप्ता

दुमका । झारखंड की उपराजधानी दुमका में एसीबी की टीम आज मंगलवार के सुबह आईएएस विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी श्रवण जालान के रिश्तेदार नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नवीन पटवारी अपने तीन भाइयों के साथ इसी मकान में रहते हैं। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को एसीबी ने रांची सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मंगलवार को दुमका स्थित नवीन पटवारी के आवास पर यह कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।

You missed