Advertisements
Spread the love

टोल ब्रिज के पास अनियंत्रित 407 की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल…

 

आदित्यपुर(जगबंधु महतो )सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग टोल ब्रिज के पास रविवार शाम अनियंत्रित 407 की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फौरन एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।

Advertisements

घटनाक्रम के अनुसार रविवार शाम तकरीबन 5 बजे टोल ब्रिज से होकर गम्हरिया की ओर जा रहे 407 (संख्या-JHO5BX 7193) की टक्कर बाइक चला रहे दो युवकों से हो गई। इस घटना में एक युवक जो 407 की चपेट में आ गया उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भेजा गया है। घटना के बाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजन कुमार ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह ने विधि व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सामान्य कराया। शादी का कार्ड बांटने निकले चाचा भतीजा में से भतीजा की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मानगो डिमना बस्ती निवासी जॉनी लोहार के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम कृष्णा लोहार बताया जा रहा है। घायल मृतक का चाचा है। सूचना मिलते ही परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे। वहां परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की शादी 9 मार्च को थी। मृतक और उसका चाचा कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गये।

 

संजय सरदार, एसटी मोर्चा, भाजपा अध्यक्ष

राजन कुमार, थाना प्रभारी, आदित्यपुर