Advertisements

एसपी के निर्देश पर चल रहे हैं जिले में अवैध कारोबार के विरूद्ध अभियान,ईचागढ थाना प्रभारी ने पकड़ी लकड़ी लदी दो 407 गाड़ियां, ड्राइवर को भेजा न्यायिक हिरासत में…
आदित्यपुर /ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागा सोरेन के पास गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा दो 407 गाड़ी लकड़ी लदी जप्त कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर लगातार जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisements


इसी अभियान की कड़ी में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दो 407 गाड़ियों में लकडी लदी ट्रक को जप्त करके ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Related posts:
Ranchi : भाजपा खिजरी मंडल कार्यसमिति की बैठक सिदरौल में सपन्न, मिशन 2024 की तैयारी में जुटे कार्यकर्...
ट्रक ड्राइवर से छिंताई कर भाग रहे दो अपराधियों को पोटका एवं सुंदर नगर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर ...
बीडीओ को आवदेन देकर ग्रामीणों ने मुखिया, पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य द्वारा अबुआ आवास में मनमानी तरीक...

