Spread the love

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व और निर्देश में अवैध शराब के

खिलाफ चला छापामारी अभियान…

आदित्यपुर (एके मिश्रा)  :  झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाने के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित की गई है। राज्य में अवैध शराब की वजह से घटते राजस्व और बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब झारखंड सरकार हरकत में आई है और अब इसके खिलाफ बड़े अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आईजी अभियान अमोल वी. होमकर को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाते हुए कमान सौंपा गया है। छापामारी अभियान के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित होते ही सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व और निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध है छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान की कड़ी में आज अधीक्षकउत्पाद,सरायकेला-खरसावां अजय कुमार सिंह के नेतृत और निर्देशन में अवर निरीक्षक उत्पाद , चांडिल अंचल के सहयोग से दल-बल के साथ चांडिल थाना अंर्तगत रामगढ़ टोला, रंगाटांड में छापामारी किया गयाl आभियुक्त 1. नंद लाल 2. मोहन साहू 3. राकेश कुमार उर्फ बबलू 4. बप्पी पांडा को फरार अभियोग दर्ज किया गया l जब्त प्रदर्श में अवैध विदेशी शराब – 223.200 लीटर बरामद किया गया l

वही अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा अवर निरीक्षक उत्पाद ,सरायकेला अंचल के नेतृत में दल-बल के साथ राजनगर थाना अंर्तगत जोजोगौड़ा तलब किनारे में छापामारी किया गयाl आभियुक्त बंगरू टुडू को फरार अभियोग दर्ज किया गया l जब्त प्रदर्श में अवैध चुलाई शराब -30.00 तथा जावा महुआ 600.Kg बरामद किया गयाl उत्पाद अधीक्षक अजय सिंह द्वारा कहा गया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके लिए पुलिस की स्माल एक्शन टीम (सैट) को भी शामिल किया गया है।सैट के साथ संबंधित जिलों से एक इंस्पेक्टर व दो दारोगा भी रहेंगे। सैट का नियंत्रण पुलिस मुख्यालय में गठित कोषांग के अलावा सभी क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक के अधीन होगा।यह अभियान उत्पाद विभाग व पुलिस के समन्वय से चलेगा।
ए के मिश्र

Advertisements

You missed