
दुर्गा पूजा मैदान के पास दोपहर के समय चोरी हुए मोबाइल के साथ दो चोर रंगे हाथ धराए…
आदित्यपुर: जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मोड़ के समीप सरना उमूल के पास चोरी की मोबाइल के साथ दो चोर रंगे हाथ पकड़ाए। गम्हारिय थाना पुलिस को फोन कर उनके हवाले कर दिया गया।
जानकारी देते हुए बताया गया कि गम्हरिया थाना अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान के पास दोपहर के समय चोरी हुए मोबाइल के साथ दो चोर सरना उमूल के पास दौड़ा का पकड़ लिया।
बताया गया कि मोबाइल से बात करते वक्त मोबाइल धारक के हाथों से मोबाइल छीन ली गई थी। मोबाइल धारक ने छीनने वाले को पहचान लिया था। इसके बाद लगातार अपने साथियों के साथ उसकी खोज बिन कर रहे थे। जहां शाम के समय एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर पूरी रफ्तार से उषा मोड़ के पास सरना उमूल के निकट से गुजर रहे थे ।
खोजबीन करने के दरमियान सभी की नजर उन चारों पर पड़ी। जिसके बाद दो लोग मोटरसाइकिल से उतरकर भाग गए और दो लोग जिसमें मोबाइल छीनने वाला भी शामिल था। वह मोबाइल धारक एवं उनके लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसे पकड़ कर गम्हरिया थाने की पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया है।

