Advertisements
Spread the love

आदिवासी हो समाज महासभा के जिला समिति का हुआ विस्तार, कोल झारखंड बोदरा बने संयुक्त सचिव…..

सरायकेला: सरायकेला में आदिवासी हो समाज महासभा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष गणेश गागराई की अध्यक्षता मे बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से महासभा केंद्रीय समिति के संगठन सचिव पूर्व डीएसपी रामेश्वर तैसुम और संयुक्त सचिव रवि बिरुली उपस्थित रहे। बैठक में आदिवासी हो महासभा सरायकेला-खरसावां जिला समिति का विस्तार किया गया।

Advertisements

जिसके तहत कोल झारखंड बोदरा संयुक्त सचिव, लखन देवगम संगठन सचिव, पिंकी जामुदा शिक्षा सचिव, बीरसिंह बानरा सांस्कृतिक सचिव, प्रदीप गागराई साहित्यकार एवं विश्वनाथ दोंगो क्रीड़ा सचिव चुने गए। केंद्रीय संगठन सचिव सह मुख्य चुनाव प्रभारी पूर्व डीएसपी रामेश्वर तैसुम एवं केंद्रीय सचिव रवि बिरुली द्वारा जिला हो समाज महासभा सरायकेला-खरसावां के नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाया गया।

बैठक में समाज में सांगठनिक एकता के साथ शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के साथ ही अपनी प्राचीन भाषा संस्कृति के संरक्षण हेतु महासभा द्वारा निरन्तर प्रयास जारी रखने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर महासभा के जिला सचिव रोशन सामड, सुंदर बानरा, श्रीमती बारी, प्रदीप गागराई, विश्वनाथ, लखन देवगम एवं लवन्ति कुई समेत अन्य उपस्थित रहे।