Advertisements
Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान ने सरायकेला टाउन में की जन जागरण रैली…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। आदिवासी सेंगेल आभियान की ओर से भारोत दिशोम सेंगेल परगना सोनाराम सोरेन के नेतृत्व में सरायकेला टाउन में जनजागरण रैली निकाली गई। उक्त जन जागरण रैली सरायकेला राज महल से शुरू होकर पूरे सरायकेला बाजार में भ्रमण किया। जिसमें सरना धर्म कोड को सरकारी मान्यता देना होगा, मारागंबुरु को जैनियों से वापस करना होगा, संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा दर्जा देना होगा, कुर्मी/महतो को एसटी में शामिल ना करना, आदिवासी स्वाशसन स्वशासन व्यवस्था में राजतंत्र की जगह जनतंत्रीकरण करना होगा जैसे मांग करते हुए नारे लगाए गए।

बताया गया कि इन सभी मुद्दों को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान आगामी 8 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड जनसभा का विशाल आयोजन कर रहा है। उसमें देश विदेश के प्रकृति धर्म समर्थक आदिवासी लाखों की संख्या में शामिल होंगे। सेंगेल जनजागरण रैली में मुख्य रूप से झारखण्ड पोनोत सेंगेल परगाना सुगनाथ हेंम्ब्रोम, सेंगेल बीडीओ शंखो टुडू, सहायक बीडीओ पोदागं टुडू, बारुबेड़ा सेंगेल माझी खेला सोरेन, बीजाडीह सेंगेल माझी कान्द्रू मुर्मू, कदमडीह सेंगेल माझी बागुन टुडू, बैस्टुमसाई हाड़िया टुडू, सरायकेला प्रखंड सेंगेल युवा अध्यक्ष शंखाय हांसदा, सेंगेल महीला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हेंम्ब्रोम, सेंगेल बीडीओ गम्हरिया ब्लॉक यदुनाथ मार्डी, दुर्गाचरण टुडु, आम्पा हेम्ब्रोम, किसान मुर्मू, मोहान हेम्ब्रोम, सुसांत टुडू उपस्थित रहे।

You missed