Advertisements
Spread the love

भू माफियाओं के अवैध कब्जे पर रोकने की तैयारी प्रशासन की, 9153886241 हेल्पलाइन नंबर जारी किया…

रांची : अर्जुन कुमार : रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि रांची में भू माफियाओं के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस ने 24*7 कार्य करने वाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जो कि इस प्रकार से है 9153886241.

Advertisements

उन्होंने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते ही रहते हैं. भूमि विवाद मामले में कानूनी कार्यवाही करने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछ मामलों में दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है.