Advertisements
Spread the love

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क…

चांडिल: कल्याण पात्रा। रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है। रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

Advertisements

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने लोगों से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। वहीं, आजसू पार्टी के महिला ग्राम प्रभारियों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए दायित्व सौंपा गया।

प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने बताया कि पुरुषों के साथ साथ आजसू पार्टी के महिला कार्यकर्ता भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार महिला कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कर रही हैं, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। गोपेश महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो द्वारा जो निर्देश दिया गया है, उसके अनुसार आजसू समेत तमाम अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय सेठ को ऐतिहासिक मतों से विजयी दिलाने के अभियान में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आजसू के पुरूष व महिला कार्यकर्ता आगामी 24 मई तक ईचागढ़ प्रखंड के हर एक घर तक जाने की तैयारी में है। इस मौके पर प्रखंड सचिव तुलसी महतो, विजय गोराई, जगदीश महतो, जामीन महतो, बिना देवी, हरी लोहरा, सोमवारी देवी, पुष्पा देवी, मुकेश मछुवा आदि मौजूद थे।

You missed