Spread the love

आजसू पार्टी  शहीद वीर निर्मल महतो की 73 वीं जन्मदिन पर उनको याद करते आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया …

 

राँची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार ) : आजसू पार्टी अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के नेतृत्व में गोंदली पोखर चौक स्थित झारखंड के मसीहा क्रांतिकारी शहीद वीर निर्मल महतो की 73 वीं जन्मदिन पर उनको याद करते हुए उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवम उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई । मुख्य अतिथि पश्चिमी अनगड़ा जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि शहिद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन को बहुत ही कम समय में जन जन तक पहुंचाया। उन्होंने असम के आसू के तर्ज पर झारखंड में आजसू का गठन किया और छात्रों को झारखंड आंदोलन से जोड़ा।

बहुत की कम समय में वे जन नायक के रूप में उभरे। उनके व्यक्तित्व और लोकप्रियता को देखकर आंदोलन विरोधियों ने उनकी केवल 37 वर्ष की उम्र में उनकी हत्या कर दी। आज भी उनकी वाणी और कार्य यूवाओ का हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सदस्य उमेश महतो, महिला केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी, जिला सचिव अजीत महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, लक्ष्मण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम साहू, उपाध्यक्ष किशुन महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय महतो, सह सचिव विष्णु महतो संजय महतोएवं अन्य उपस्थित रहें।

Advertisements

You missed