Advertisements
Spread the love

आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने राजू नायक की माता के निधन पर जताया शोक

राँची / नामकुम । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो आज टाटीसिलवे स्थित केंद्रीय सदस्य राजू नायक के आवास पहुंचे। यह शोकाकुल भेंट राजू नायक की माता रुक्मिणी देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई, जिनका निधन 13 मई 2025 को हो गया था। सुदेश महतो ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से यह प्रार्थना की कि वह उन्हें इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी पूरी तरह से राजू नायक और उनके परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर आजसू पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से वरीय नेता प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सह नामकोम उप प्रमुख वीणा कुमारी, अखिल झारखंड श्रमिक संघ टाटीसिलवे इकाई अध्यक्ष काशीनाथ महतो, माथुर प्रसाद, बीरबल बैठा, जिला सह सचिव अजीत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, उपाध्यक्ष किशुन महतो, महिला नेत्री सबिता देवी, उपाध्यक्ष गोवर्धन महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन राम, धीरज राम, किशन नायक तथा परिवार के सदस्य शामिल थे।

परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

You missed

जमशेदपुर : भारतीय सैन्यों के सौर्य पराक्रम और आपरेशन सिंदूर के सम्मान में नारी शक्ति ने सिन्दूर यात्रा निकाली…