Advertisements
Spread the love

रामगढ़ आजसू पार्टी कार्यालय में नगर पर्षद् कमिटि कि बैठक संपन्न, 13 अप्रैल को होगी सामाजिक न्याय मार्च,

महागठबंधन सरकार की खुलेंगे पोल आजसू पार्टी…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में रामगढ नगर परिषद कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो एवं संचालन महासचिव छोटू पटेल ने किया। बैठक के दौरान पूर्व झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके साथ ही दो मौन धारण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सह प्रभारी युगेश बेदिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो,आजसू पार्टी नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय, कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,वार्ड नं 26 पार्षद देवधारी महतो,आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेश्वर महतो आजसू छात्र संघ जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, महासचिव अमित कुमार,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो,ओबीसी के नगर परिषद अध्यक्ष नरेश महतो महिला नेत्री आशा महतो,अर्चना सिंह शामिल हुए।

युगेश बेदिया ने कहा की 13 अप्रैल 2023 को होने वाले कार्यक्रम समाजिक न्याय मार्च में नगर परिषद क्षेत्र से हजारों की संख्या में शामिल होंगे। महागठबंधन सरकार के खिलाफ पोल खोलने का काम करेंगे। रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष कुमार महतो ने कहा महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व बहुत सारी वादा किया था। आज तक एक भी कार्य नहीं किया गया। उसी के किलाफ में हमलोगों को एकजुटता का परिचय देना हैं।

उक्त मौके पर वार्ड नं 26 अध्यक्ष प्रदीप महतो,वार्ड नं 32 सचिव रजनीकांत सिंह,छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार,आजसू छात्र संघ नगर परिषद महासचिव पंकज कुमार,लक्ष्मी देवी,सुनीता कुमारी,कांति कुमारी,रीना कुमारी,मंजू देवी,यशोदा देवी एवं प्रमिला देवी उपस्थित थे।