Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थानिय शिव मंदिर प्रांगण कुदरसाई में राष्ट्रीय रक्षा एवं वृक्ष रक्षा के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस दौरान पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र रक्षा व पेड़ रक्षा का संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से एकल परिवार के भाग अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि हम एकल परिवार अपने मां की रक्षा तन मन धन से करेंगे, जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी को वृक्ष काटने नही देंगे और न ही काटेंगे। कार्यक्रम में उर्मिला ने समिति विस्तार एवं सक्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा सभी विद्यालय की एक स्नेह संपर्क परिवार बने ताकि हमारा विद्यालय सही रूप से चले। मौके पर भाग उपाधक्ष्य मदनमोहन गुप्त,भाग महिला समिति उपाध्यक्ष उर्मिला शर्मा,भाग महिला सचिव सरिता जलान,भाग सदस्य महिला रेणु सिंघानिया,संस्कार प्रमुख दीपक प्रधान,महिला प्रमुख तारामणि,जगदेव सिंह,मोहन कुमार,अंचल महिला समिति अध्यक्ष सुनीता,महिला सचिव कांता अग्रवाल,संच समिति अध्यक्ष ललित चौधरी,संच सचिव संजय मांझी,आशाई बोदरा,जगमोहन पान,रवि शंकर, मुकेश,पंकज,रवींद्र, प्रफुल्लो सहित कई उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed