Advertisements

ढाई बजे तक सभी सरकारी कार्यालय, बैंक रहेंगे बंद…
सरायकेला: संजय मिश्रा
Advertisements

रामलला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को अपराह्न ढाई बजे तक राज्य के सभी कार्यालय, प्रतिष्ठान, सार्वजनिक बैंकों में एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया है। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से पत्र जारी कर अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है।

