Spread the love

गिरती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करें नहीं तो हेमन्त सोरेन इस्तीफा देकर गद्दी छोड़े : रामकुमार पहान…

अनगड़ा (अर्जुन कुमार )। झारखंड प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था और बेलगाम होते अपराध को लेकर रविवार को पूर्व विधायक रामकुमार पहान व भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो  के नेतृत्व में गोन्दली पोखर बाजार में  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया ।

मौके पर पूर्व विधायक श्री पहान ने सरकार से सुभाष मुन्डा सहित खेलारी के उर्मिला तिर्की के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करे तथा प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करे नहीं तो हेमन्त सोरेन इस्तीफा देकर गद्दी छोड़े ।उन्होने कहा कि दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री प्रदेश के डीजीपी एव अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करके अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का कड़ निर्देश देते है

उसके तुरन्त बाद दीन दहाड़े अपराधियों ने सुभाष मुन्डा को गोलियो से छलनी कर हत्या कर देते है इससे पता चलता है कि पुलिस अपराध रोकने में कितनी गम्भीर है । उन्होंने कहा पुलिस माफियाओं को थाना में बैठा कर वसूली करते है तो अपराध कैसे रुक सकता है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ‘सुरेन्द्र महतो रामनाथ महतो रामनाथ महतो वनमाली महतो नरेश साहू कृष्णा भगत रितु महतो अजय सिंह भोक्ता मनीराम महतो सुनील महतो राजेन्द्र महतो रामसाय मुन्डा अगमलाल महतो शिवलाल पहान किष्टो मुन्डा वृजा मुन्डा जागेश्वर महतो उमेश बड़ाईक राजेस महतो देवनाथ महतो शिबु मुन्डा विश्वनाथ मिश्रा रामचरण पहान इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed