Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में दुमका,गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आहूत…

कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो चुनाव जीतो के पार्टी मंत्र को आत्मसात करते हुए एकजुटता के साथ काम करने की अपील…

दुमका ब्यूरो :  (मौसम गुप्ता) 

गुरुवार को परिसदन दुमका में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले की अलग-अलग सत्रों में बैठक आहूत की गई| उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभावार स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी ली तथा संघठनात्मक रूप से पार्टी को सुदृढ़ करने हेतु विशेष निर्देश दिए|

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उपरोक्त सभी जिले के विधानसभा सीट पर कमल खिलाने का मंत्र दिया और उनका जोश बढ़ाया| बैठक में मौजूद चारों जिले के कार्यकर्ताओं के साथ हर सीट पर कमल खिलाने को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ और शक्ति केंद्रों की स्थिति का ब्योरा लिया और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र भी दिया| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने का काम करने पर बल दिया| साथ ही श्री मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल में भारत का विदेशों में बढ़े मान को लेकर प्रचार-प्रसार एवं संपर्क अभियान के दौरान जनता के बीच रखने की अपील की|

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो चुनाव जीतो के पार्टी के मंत्र को आत्मसात करते हुए एकजुटता के साथ काम करने की अपील की ताकि जीत आसान हो सके| बैठक में देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों को बताने के साथ ही झारखंड की महागठबंधन सरकार की वादाखिलाफी को भी प्रमुखता से लोगों के बीच रखने की अपील की गई | मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया की सभी सत्रों की बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मौजूद रहे| दुमका जिला की बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अमिता रक्षित मोर्चा जिला अध्यक्ष विमल मरांडी, जयप्रकाश मंडल, नीतू झा, पिंटू शाह, रूपेश मंडल, मोहम्मद फारूक अनवर उपस्थित रहे। जिला गोड्डा की बैठक में संजीव मिश्रा,जिला अध्यक्ष अशोक भगत ,प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी चौबे ,जिला महामंत्री
कृष्ण लाल साह,जिला महामंत्री मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन आलोक पासवान पवन झा
ताला मरांडी ,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजीव मेहता पूर्व जिला अध्यक्ष ,गजाधर सिंह , पूर्व प्रत्याशी पोड़ैयाहाट देवेन्द्र सिंह ,पूर्व प्रत्याशी पोड़ैयाहाट मौजूद थे।

जामताड़ा जिला की बैठक में जिला अध्यक्ष सुमित शरण,सत्यानंद झा बाटुल पूर्व कृषि मंत्री,बीरेंद्र मंडल पूर्व प्रत्याशी,मनीष दुबे,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा के सुकुमनी हेंब्रम ,प्रदेश मंत्री ST मोर्चासोमनाथ सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभास हेंब्रम जिला महामंत्री मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, चन्दन राउत,मंगल सोरेन, सुबल चंद्र सिंह,माधव महतो मौजूद थे|

देवघर जिला की बैठक में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पूर्व मंत्री राज पालीवार ,विनय चंद्रवंशी विजया सिंह सतोष मूमू पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, अतुल सिंह मौजूद थे।

Advertisements

You missed