
बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया साल जंगल में एक जंगली हाथी के आने से वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क, सावधानीपूर्वक करे यातायात
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित साल जंगल में एक जंगली हाथी के आने पर वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया. इस दौरान मानुषमुड़िया सड़क पर सावधानीपूर्वक यातायात करने के लिए कहा गया. साथ ही कहा गया कि मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं, हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें. ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखी हुई है, जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है. इस दरमियान मटिहाना चाकुलिया सड़क पर सावधानीपूर्वक आना जाना करने के लिए कहा गया.


