
बहरागोड़ा: घाघरा गांव में आयोजित 76वां वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिलाई गई शपथ
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के घाघरा गांव में 76वां वन महोत्सव सामाजिक वानिकी प्रमण्डल के बैनर तले आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान आए हुए सभी अतिथियों को एक-एक पेड़ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा पौधरोपण व वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का संचालन भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी ने किया.


इस अवसर पर मुख्य सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वन क्षेत्र की रक्षा करना सभी का सामाजिक दावित्व है. जल, जंगल व जमीन प्रकृति की धरोहर है, जिसका लाभ पूरे मानव समाज को मिलता है. साथ ही कहा कि वनों की सुरक्षा करना हम सभी का धर्म ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है. इसका पालन सभी को हर हाल में करना होगा.
विधायक समीर मोहंती ने कहा कि 1950 से वन महोत्सव मनाया जा रहा है. वन क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्प भी लिया गया. साथ ही सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया. आज जंगलों की कटाई से लोगों के समक्ष कई समस्या आ खड़ी हो गयी है. उससे बचने के लिए सभी लोगों को पौधरोपण करना होगा.

इस मौके पर सामाजिक वानिकी प्रमण्डल के रेंजर शशि प्रकाश, डीएफओ राजीव रंजन, आर पी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, ग्राम प्रधान गुरुचरण सिंह, सुसमा सोरेन, सुरेंद्र नाथ हसदा ,अर्जुन पूर्ति, गौतम दास, जयदेव दास, मोहन माईती, रिंकू कुमार, बिसु ओझा, पंरमेस्वर हेब्रम, पंचानन मुंडा, सुरु मुर्मू, सुजीत दास, प्रणव बेरा, रशीद खान आदि उपस्थित थे.
Related posts:

