Advertisements
Spread the love

मालबाँधी आंगनबाड़ी केंद्र मे पोषण दिवस मनाया गया, बच्चों को संतुलित आहार के लिए जागरूक किया…

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत मालबाँधी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका का अंजना जेना तथा सहायिका का सुमना दुबे ने बच्चों के साथ डोमजुड़ी पंचायत क्षेत्र का परिभ्रमण कर पोषण से संबंधित जानकारी देते हुये लोगों को जागरूक किया . वहीं सेविका अंजना जेना बताया कि उम्र के साथ-साथ बच्चों को संतुलित आहार की आवश्यकता है । ग्रामीणों को बच्चों के उग्र के अनुसार संतुलित पोषक तत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस अवसर पर ग्रामीण अनंत पात्र,अभिजीत प्रधान,रतिकांत पात्र, आदि उपस्थित थे.।

Advertisements

You missed